CO और SHO सहित कई पुलिसकर्मी उत्तर प्रदेश के संभल में एक घर में पहुंचे। जहा एक तेंदुआ एक घर में घुस गया था। रेस्क्यू करने पहुंची पुलिस की टीम ने जाल से तेंदुए को पकड़ा, फिर तेंदुए के ऊपर खाट को उलटी रख कर सभी पुलिस वाले खाट के ऊपर खड़े हो गए। सभी पुलिस वालो का वजन तेंदुआ सहन नहीं कर पाया जिससे उसकी मौत हो गई। पशु प्रेमी इस मामले में पुलिस पर कार्यवाही की मांग कर रहे है।
CO और SHO की इस बहादुरी का Video Viral
CO और SHO सहित कई पुलिसकर्मी उत्तर प्रदेश के संभल में एक घर में पहुंचे इस घर में एक तेंदुआ घुस गया था और वहां के निवासियों ने पुलिस को सूचना दी थी। रेस्क्यू कार्यवाही के लिए पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। जैसे ही पुलिसकर्मी ने घर के अंदर दस्तक दी, तो उनसे तेंदुआ का सामना हुआ। तेंदुआ को बाहर निकालने के लिए पुलिस ने तत्काल कार्यवाही शुरू की। इस कार्यवाही में CO साहब घायल भी हुए , तेंदुए ने अपने बचाव के लिए हमला किया जिसमे CO साहब का पैर जख्मी हो गया। रेस्क्यू करने के लिए पुलिसकर्मियों ने तेंदुआ को जाल में फसाया, लेकिन उन्होंने तेंदुए के ऊपर खाट को उलटी रख दिया और खाट पर सभी पुलिसकर्मी खड़े हो गए। यह अनूठा कदम सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है
पुलिसकर्मी द्वारा तेंदुए के ऊपर खाट को उल्टा रखने के बाद, सभी पुलिस वाले खाट के ऊपर खड़े हो गए। इससे तेंदुआ के ऊपर वजन बहुत अधिक हो गया और वह मोके पर ही बिना हिचकिचाहट के मौत की गहरी गोद में चला गया।
यह घटना लोगों व पशु प्रेमियों में आश्चर्य और आकर्षण का विषय बन गई है। लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने विचारों को साझा किया है और इस घटना पर सभी ने अपने विचार व्यक्त किए हैं।
बदांयू के रहने वाले विकेन्द्र शर्मा जी ने इस विषय में संभल वन विभाग के प्रभागीय वनअधिकारी, डीएम व अन्य सभी संस्थाओ को Twitter, Email व पत्र के माध्यम से पुलिसवालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
इस मामले में पशु अधिकारों के लिए काम करने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था Peta ने भी अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।