DSP को बनाया सिपाही, होटल में महिला सिपाही के साथ SP ने पकड़ा।

उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन ने एक DSP को फिर से सिपाही बना दिया। DSP कृपाशंकर एक महिला सिपाही के साथ होटल में पकड़े गए थे। जिस पर प्रशासन द्वारा बड़ा एक्शन लेते हुए कार्रवाई की गई और उन्नाव के बीघापुर के तत्कालीन सीओ कृपाशंकर को DSP पद से हटा दिया गया है। पूरीं जांच के बाद ही  यह कार्रवाई की गई है। अब कृपा शंकर को गोरखपुर में 26 वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर में F दल में आरक्षक पद पर तैनात किया गया है।  

DSP को बनाया सिपाही, होटल में महिला सिपाही के साथ SP ने पकड़ा।
                    DSP से सिपाही बने कृपाशंकर। 

DSP कृपाशंकर एक महिला सिपाही के साथ संदिग्ध हालत में होटल में पकड़े गए थे।  वहीं जांच में सामने आया कि उन्नाव के सीओ कृपाशंकर ने 6 जुलाई 2021 को पारिवारिक कारणों से छुट्टी मांगी थी। वहीं छुट्टी मिलने के बाद वह घर जाने के बजाय कहीं और चले गए थे और उन्होंने अपने दोनों नंबर बंद कर दिए थे जिस वजह से उनकी परेशान पत्नी ने SP से मदद मांगी। SP ने तत्काल सर्विलांस टीम को काम पर  लगाया तो पता चला कि उनका मोबाइल नेटवर्क कानपुर के एक होटल में आकर बंद हुआ था। सर्विलांस की मदद से जब पुलिस कानपुर के उस होटल में पहुंची जहां DSP का मोबाइल नेटवर्क आखिरी बार मिला था। पुलिस ने कानपुर के होटल में जाकर देखा तो DSP को एक महिला सिपाही के साथ पाया गया। पुलिस ने सबूत के तौर पर होटल के सीसीटीवी से वीडियो क्लिप भी ले ली थी। जब DSP महिला सिपाही के साथ होटल में एंट्री कर रहे थे। वहीं पुलिस ने इस कांड के बाद शासन को इसकी रिपोर्ट भी भेजी। पुलिस प्रशासन ने इसकी पूरी जांच करने के बाद कृपाशंकर को डिमोट कर फिर से सिपाही बना दिया।  


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने